फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर की दरिंदगी: '...पति घर पर नहीं थे, देवर ने मौका पाकर किया दुष्कर्म', पीड़िता ने बयां की पूरी आपबीती

Wed, 07 May 2025 06:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू (नूंह)

सार

शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने पहले भी कई बार उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी और शिकायत करने पर उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में मामला आने के बाद अब मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह जिले के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। वारदात के करीब 2 महीना बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि घटना बीते मार्च महीने की है। जब उसके पति घर पर नहीं थे और देवर ने मौका पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया साथ ही जान से मारने की धमकी दी। वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची लेकिन स्थानीय पुलिस की लापरवाही और आरोपियों से मिलीभगत के चलते एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद 17 मार्च 2025 को उसने पुलिस अधीक्षक नूंह को लिखित शिकायत दी। 
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने पहले भी कई बार उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी और शिकायत करने पर उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में मामला आने के बाद अब मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी आदिल फरार बताया जा रहा है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें