दंगों से जुड़े एक मामले में दो दोषियों यशपाल सिंह व नरेश सहरावत पर बृहस्पतिवार को सिख नेता ने हमला कर दिया था, इसलिए पूर्व सांसद सज्जन कुमार को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।
पेश मामले में गवाह चाम कौर ने कोर्ट में अर्जी दायर कर कहा था कि उसे गवाही देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिल रही है। दूसरी ओर गवाही न देने पर पैसे की पेशकश की जा रही है।
इन परिस्थितियों में उसकी जान को खतरा है, इसलिए उसे पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। वहीं, केस की मुख्य गवाह शीला कौर ने 7 अगस्त, 2018 को अपने बयान में कहा था कि सुल्तानपुरी में सज्जन कुमार मौजूद थे और उसने दंगाइयों को भड़काया था। इस दंगों में भीड़ ने उसके ससुर बसंत सिंह, पति बलिहार सिंह व देवर बलबीर सिंह की हत्या कर दी थी।