फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट रोकने पर ई-चालान मशीन ले भागा युवक, पकड़े जाने पर पटककर तोड़ा

Thu, 29 Oct 2020 09:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मंडावली इलाके में बिना हेलमेट पहने बुलेट सवार को रोकने पर उसने यातायात पुलिस से ई चालान मशीन छीनकर भागने लगा। कुछ दूरी पर पकड़े जाने पर आरोपी ने मशीन को जमीन पर पटककर तोड़ दिया। मंडावाली थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और लूट का मामला दर्जद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गांधीनगर निवासी शंतम खजूरिया के रूप में हुई है। मंगलवार शाम यातायात विभाग में तैनात एएसआई कैलाश चंद मदर डेयरी के पास ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक बुलेट सवार एक लड़की के साथ वहां पहुंचा। बुलेट चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और उससे गाड़ी के कागजात मांगे। युवक कागजात देने के बजाय पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने लगा। वह पुलिसकर्मियों से ऑनलाइन चालान करने को कहा। पुलिसकर्मियों ने उसे बताया कि ऑनलाइन चालान करने पर उसे ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी जमा करानी होगी। 

यह बात सुनकर युवक सिपाही बसंत के हाथ से मशीन छीनकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। युवक मशीन वापस करने के बदले उसे जमीन पर पटककर तोड़ दिया। एएसआई की शिकायत पर मंडावली थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें