फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बनारस से मंगाए गंगाजल व गौमूत्र से शुद्ध कराएंगे बिसाहड़ा'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड और इकलाख की हत्या के बाद फैली अशांति को शांत करने व गांव को पवित्र करने के लिए बनारस से मंगाए गंगाजल व गौमूत्र से शुद्ध कराया जायेगा।
विज्ञापन


यह जानकारी साध्वी हर्ष सिद्धी गिरी ने दी। साध्वी ने कहा कि गांव में इकलाख की हत्या के बाद अशांति फैलने की खबर अखबारों व अन्य तरह से मिलने पर मैं बिसाहड़ा आई हूं।

अब प्रभू की इच्छा तक गांव में रहूंगी। गांव को शुद्ध करने के लिए बनारस से गंगाजल मंगाया गया है।
विज्ञापन

भाईचारे की मिसाल को कायम रखने की अनौखी पहल शुरू

गंगाजल व गौमूत्र गांव की सड़कों व अन्य स्थानों पर छिड़काव कर शुद्धिकरण किया जायेगा। जिसमें गांव के बुजुर्ग व पूर्व प्रधान भागसिंह, प्रधान संजय राणा के अलावा गांव की महिलायें और पुरूष शामिल रहेगें।

सभी धर्मो के लोगों के एकसाथ होने पर भाईचारे की मिसाल को कायम रखने की अनौखी पहल शुरू होगी। उन्होने बताया कि दो चार दिन बाद गांव में साधू संतो का आगमन होगा।

उनके भ्रमण करने से गांव में शान्ति के माहौल को मजबूती मिलेगी। और विचार धारा से वायुमंडल भी शुद्ध होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें