फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शराब के नशे में बदमाशों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, एक की मौत और दो घायल; लूट के लिए की ये वारदात

Sat, 19 Aug 2023 11:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बदमाशों की पहचान कपिल चौधरी, सोहेल और समीर के रूप में हुई है। इनमें से समीर फिलहाल फरार है। जिसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला वेलकम इलाके का है। यहां बदमाशों ने चाकू से लूट के इरादे से तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया जिसमें से एक की मौत हो गई और दो घायल हैं। घायलों ने भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चाकूबाजी की तीनों घटना जनता मजदूर कॉलोनी की बताई जा रही हैं। पहली घटना में बदमाशों ने शेर मोहम्मद के पेट में चाकू मारा। उसने एक घर के अंदर छिपकर खुद की जान बचाई। दूसरी घटना कॉलोनी के मकान नंबर 569 की है, जहां गुफरान की पीठ में चाकू मारा गया। गुफरान का खून काफी बह गया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया। वह गांधीनगर में एक जींस की फैक्ट्री में दर्जी का काम करता था। वहीं, तीसरी घटना इसी कॉलोनी की है, जहां बदमाशों ने सारी कुमार (22) की गर्दन पर चाकू मार दिया।

बदमाशों की पहचान कपिल चौधरी, सोहेल और समीर के रूप में हुई है। इनमें से समीर फिलहाल फरार है। जिसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कपिल, सोहेल और समीर शराब पी रहे थे। उन्होंने कुछ लोगों को लूटने का फैसला किया। उनके पास बड़े चाकू थे, जो उन्होंने हाल ही में बल्लीमारान इलाके से खरीदे थे। उन्होंने तीन लोगों को चाकू मारा लेकिन उनमें से केवल एक को ही लूटने में सफल रहे, जिसकी चोटों के कारण मौत हो गई। तीनों लड़के इलाके के जाने-माने बदमाश हैं और उनमें से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें