नगर के मोहल्ले में रहने वाली एक महिला अपने बच्चे को घर पर छोड़कर प्रेमी
के साथ भाग गई। मोहल्ले में एक व्यक्ति ने दो साल पहले बेटी की शादी
गाजियाबाद में की थी।
महिला अपने एक वर्ष के बेटे के साथ मायके आई हुई थी।
रविवार शाम को वह घर से चूड़ियां खरीदने के बहाने बाहर गई और प्रेमी के साथ
भाग गई।
दादरी कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि लड़की के
पिता ने सूचना दी थी, लेकिन कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।