फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ा, न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

Sat, 22 Dec 2018 01:33 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत इस समय शीत लहर की चपेट में है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत चंडीगढ़ व दिल्ली में तापमान में गिरावट के कारण पाला पड़ने जैसी स्थिति है। शुक्रवार को एक बार फिर तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ा। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बाद न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में पूसा केंद्र 3.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि लोधी रोड केंद्र पर तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार की तरह ही एनसीआर में गुरुग्राम एक बार फिर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

delhi cold
दिल्ली में शुक्रवार को एक बार फिर से सात साल का रिकॉर्ड टूटा। वर्ष 2011 के बाद 21 दिसंबर को कभी भी न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट नहीं हुई। वहीं 2015 के बाद पूरा दिसंबर इतना ठंडा होने का भी रिकॉर्ड बना। वर्ष 2015 में पूरे दिसंबर में महज 20 दिसंबर को ही न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि वर्ष 2016 में 19 दिसंबर को सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री व 2017 में 24 दिसंबर को सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री रहा था।

delhi winter - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग की मानें तो सोमवार से पहले शीत लहर व पाले से राहत की संभावना नहीं है। दिन में धूप खिलने से कुछ समय के लिए जरूर थोड़ी राहत मिल सकती है। 

delhi winter - फोटो : अमर उजाला
अगले दो दिन में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली में शीत लहर व पाला पड़ने की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने के कारण इसका प्रभाव कुछ कम होगा। वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक दे रहा है। इस कारण 23 दिसंबर से हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं ठंड के साथ घना कोहरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

delhi winter - फोटो : अमर उजाला
सात वर्षों में 21 दिसंबर का न्यूनतम तापमान
2017            12 डिग्री सेल्सियस
2016            11 डिग्री सेल्सियस 
2015            6 डिग्री सेल्सियस 
2014            6 डिग्री सेल्सियस 
2013            13 डिग्री सेल्सियस 
2012            8 डिग्री सेल्सियस 
2011            7 डिग्री सेल्सियस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें