फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली सरकार ने 15 छात्राओं को दिए लैपटॉप, कैलिफोर्निया की NGO के टूर्नामेंट में बनी थीं विजेता

Sat, 17 Dec 2022 12:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एनजीओ छात्राओं को STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) में सशक्त करने के लिए काम करती है। एनजीओ छात्राओं को वर्कशॉप और टूर्नामेंट आदि आयोजित कर छात्राओं को उनके मनचाहे करियर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए संसाधन उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
विजेता छात्राएं लैपटॉप के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को 15 छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए। ये लैपटॉप छात्राओं ने अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) STEMPower4Girls द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में विजेता बनकर जीते थे।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एनजीओ छात्राओं को STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) में सशक्त करने के लिए काम करती है। एनजीओ छात्राओं को कार्यशाला (वर्कशॉप) और टूर्नामेंट आदि आयोजित कर शिक्षण संबंधी अवसर प्रदान करने के साथ-साथ छात्राओं को उनके मनचाहे करियर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए संसाधन उपलब्ध कराती है। संस्था पांच देशों के 44 स्कूलों की लगभग 1,050 छात्राओं को अपनी 90 कार्यशालाओं से लाभान्वित कर चुकी है। संस्था 20 ग्लोबल चैप्टर भी स्थापित कर चुकी है।

विज्ञप्ति के अनुसार, संस्था अभी भारत में लड़कियों को शिक्षित करने के प्रयास को आगे बढ़ा रही है। पिछले एक साल में संस्था दिल्ली सरकार के स्कूलों और टीच फॉर इंडिया से अनुबंध में है व इन स्कूलों में साप्ताहिक रूप से 600 से ज्यादा बच्चों को STEM वर्कशॉप में शामिल करा रही है। संस्था अभी तक जावा और पायथन प्रोग्रामिंग जैसे टेक्नोलॉजी विषयों पर और HTML व CSS से वेबसाइट बनाने के मुद्दों, गणित में गणना व संभाविकता (काउंटिंग और प्रोबेबिलिटी), पुनरावर्तन और संख्या सिद्धांत और विज्ञान में केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी पर STEM वर्कशॉप आयोजित कर चुकी है।
विज्ञापन


छात्राओं ने इस साल मल्टीराउंड टूर्नामेंट में भाग लिया था, जिसमें साइंस, मैथ और टेक्नोलॉजी विषयों पर अलग-अलग परीक्षाएं हुई थीं। इनमें तीन भाग थे- पहला आठवीं कक्षा और उससे कम, नौवीं कक्षा और 10वीं कक्षा। आज विजेता छात्राओं को 15 लैपटॉप और संस्था की ओर से जारी लगभग तीन लाख रुपये की छात्रवृत्ति के सर्टिफिकेट वितरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें