शनिवार रात्रि तेज हवा के कारण हुई बारिश से क्षेत्र में कई जगह गेहूं की फसल जमीन पर फैल गई। इससे किसानों की फसल उत्पादन पर काफी असर पड़ सकता है। मौसम खराबी के चलते क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी रात भर प्रभावित रही।
जिसे सुचारू करने के लिए कर्मी दिन निकलते ही जुटे गए और प्रात नौ बजे तक बिजली को सुचारू कर दिया गया। बता दे की शुक्रवार शाम चार बजे शुरू हुई बारिश शनिवार अल सुबह तक रूक रूक जारी रही।
रात्रि में तेज हवा के साथ बरसी बारिश की वजह से गेंहू की फसल जमीन पर फैल गई। इसकी वजह से किसान चिंतित है। किसान हाजी इसमाईल, राजेन्द्र , बाबूराम, हाजी इब्राहीम, मौ0 फारूक, जमालुदीन आदि ने बताया की शनिवार रात्रि तेज हवा के साथ आई बारिश के कारण गेंहू की फसल फैल गई।
इससे किसानों की फसल उत्पादन पर काफी फ्रक पड़ेगा। किसानों ने बताया गेंहू की जिस फसल में एक दो दिन पहले ही पानी लगा था। वह फसल बारिश होने व पहले से ही सिंचाई के कारण अधिक गीलापन होने के कारण तेज हवा की वजह से फैल गई है।
किसानों का कहना था जो फसल जमीन पर फैली है वह ठीक ढ़ग से पक्कर तैयार नही होगी। इसकी वजह से फसल के उत्पादन पर असर पड़ेगा। किसानों ने बताया की जिस फसल में पानी नही लग पाया था उसके लिए बारिश का काफी फायदा मिला है।
पंच मकसुद, विनोद, रामकिशन, मुकेश, इसरा, आदि ने बताया की तेज हवा व बारिश के कारण ग्रामीण आंचल की बिजली रात्रि नौ बजे के बाद गुल हो गई।
इसकी वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। बिजली घर के जेई ने बताया तेज हवा के कारण कुछ फीडरों की बिजली प्रभावित हो गई थी। जिसे कर्मचारियों ने शनिवार प्रात: ही सुचारू कर दिया।