फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों में दाखिले की दौड़, आवेदन सुधार का मौका आज से, 12 मार्च तक आवेदन संभव

Tue, 10 Mar 2026 07:49 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सुधार विंडो, स्कूलों की सूची और सिलेबस के संबंध में सकुर्लर जारी किया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सुधार का मौका केवल एक बार ही मिलेगा, साथ ही संशोधित आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
school - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों में छठी, नौंवीं व ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए फरवरी के अंत में शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन की दौड़ अंतिम पड़ाव पर है। इन स्कूलों में दाखिले के लिए 12 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र में भरी जानकारी में सुधार के लिए 10 मार्च शाम पांच बजे से सुधार विंडो खोली जाएगी। तीन दिन तक सुधार कर सकेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी व्यक्तिगत जानकारी और स्कूल की प्राथमिकताओं में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सुधार विंडो, स्कूलों की सूची और सिलेबस के संबंध में सकुर्लर जारी किया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सुधार का मौका केवल एक बार ही मिलेगा, साथ ही संशोधित आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। शिक्षा निदेशालय ने 75 सीएम श्री स्कूलों की सूची भी जारी की है, ताकि छात्र पात्रता, निवास स्थान की दूरी, सीटों की उपलब्धता और विषयों के आधार पर स्कूल का चयन कर सकें। सुधार विंडो बंद होने के बाद स्कूल बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

तीनों कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा के लिए विस्तृत सिलेबस भी सर्कुलर के साथ जारी किया गया है। वहीं झड़ौदा कलां स्थित शहीद भगत सिंह सीएम श्री आवासीय स्कूल में दाखिले के लिए दूसरे चरण में शारीरिक और मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी लिया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची दोनों चरणों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें 
शिक्षा निदेशालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें। मालूम हो कि छठी से नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। जबकि 11 वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन मई में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें