फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: हवा की गति धीमी, बेहद खराब श्रेणी में प्रदूषण बरकरार; लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

Sat, 06 Dec 2025 06:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शनिवार को राजधानी दिल्ली में गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 3 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Delhi Air Pollution - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की गति सुस्त रहने से प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखी। इसके चलते दृश्यता भी कम रही। लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 3 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 344 दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। 

वहीं, गाजियाबाद में 343, ग्रेटर नोएडा में 321 और गुरुग्राम में 314 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 213 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें