यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-24 में विकसित होने वाले इलेक्ट्रानिक मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर (ईएमसी) के लिए मंगलवार को एमओयू साइन हो गए हैं।
100 एकड़ में बनने वाले मैन्यूफैक्चरिंग हब में आने वाले समय में अनुमानित 60 हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से मिलने वाले रोजगार के दरवाजे खुल गए हैं। जल्द ही जमीन आवंटित करके यहां एक जैसे इलेक्ट्रानिक्स-मोबाइल कंपनियां प्रोजेक्ट शुरू करेंगी।
दरअसल, यूपी इलेक्ट्रानिक मैन्यूफैक्चरिंग पॉलिसी के तहत प्रदेश में तीन ईएमसी प्रोजेक्ट किए गए हैं। इनमें से एक यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हैं। इसे मंजूरी मिल चुकी है।
उम्मीद है कि यहां 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा। इस मैन्यूफैक्चरिंग हब में सीधे पूरा उपकरण तैयार होकर निकलेगा।
प्राधिकरण के सीईओ पीसी गुप्ता के मुताबिक, ईएमसी के विकास के लिए स्टीरिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है। जल्द ही जमीन अलॉट कर दी जाएगी। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर यहां एक जैसी कंपनियां प्रोजेक्ट शुरू करेंगी।