फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के नक्शे में जुड़ेंगी दो विकसित टाउनशिप

Sat, 13 Dec 2014 01:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन से शुरू होने वाली सुनियोजित विकास की बयार मोदीनगर तक पहुंचेगी। जीडीए की 142वीं बोर्ड बैठक में एक्सटेंशन के डेवलेपमेंट प्लान को मंजूरी देने के साथ ही मोदीनगर में वर्टिकल ग्रोथ का खाका खींचा गया।
विज्ञापन


बोर्ड ने शासनादेश के बाद महायोजना-2021 के अंतर्गत मोदीनगर के नए और अविकसित क्षेत्रों के कराए गए सर्वे के परिणामों को मंजूरी दे दी है। अब जीडीए ने यहां विकास की संभावनाएं तलाशेगा।

राजनगर एक्सटेंशन के तैयार हुए डेवलेपमेंट प्लान के मुताबिक मेरठ तिराहे से एनएच-58 के किनारे तक करीब 5.5 किलोमीटर लंबाई और 2.5 किलोमीटर गहराई तक कुल 35 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल का विकास होगा।
विज्ञापन


चौड़ी सड़कें, गंगाजल वाटर, एसटीपी, क्रिकेट स्टेडियम, मेट्रो स्टेशन, एलीवेटेड रोड, सिटी फॉरेस्ट जैसी कई खूबियां शामिल होंगी। जीडीए अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन के जोनल डेवलेपमेंट प्लान को को बोर्ड ने मंजूर कर लिया है।

अब यहां घर खरीदने वालों को सुविधाओं के लिए नहीं परेशान होना पड़ेगा। मोदीनगर में भी ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लाए जाएंगे।

बैठक में डीएम विमल कुमार शर्मा, जीडीए बोर्ड मेंबर धर्मवीर डबास, पार्षद अनिल स्वामी, रामकिशोर अग्रवाल, जीडीए ओएसडी आरपी पांडेय, विद्याभूषण, डीपी सिंह, मुख्य अभियंता वीके गोयल, सीएटीपी एससी गौड़, संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, अतुल शर्मा समेत कई अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें