इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने लोग शामिल हैं। इसके अलावा वाइब्रेंट गांवों के सरपंच, स्वच्छ भारत अभियान, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्रों और सेंट्रल विस्टा परियोजना की महिला कार्यकर्ता, इसरो की महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिक, योग शिक्षक (आयुष्मान भारत), अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन, पैरालंपिक पदक विजेताओं के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों के अलावा, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल लोग व प्रोजेक्ट वीर गाथा 3.0 के 'सुपर-100' एवं राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के विजेता भी परेड में शामिल होंगे। विशेष मेहमानों को कर्तव्य पथ पर प्रमुख स्थान मिलेगा।
स्मारक सिक्का और टिकट भी जारी होगा
राष्ट्र इस वर्ष अपने गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, इसलिए रक्षा मंत्रालय समारोह के दौरान एक स्मारक सिक्का और टिकट जारी करेगा।
देशभर की 250 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के अध्यक्ष देखेंगे परेड
भारत सरकार के विशेष अतिथियों के तौर पर होंगे शामिल नई दिल्ली। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देशभर की 250 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के अध्यक्ष और उनके परिजन भारत सरकार के विशेष अतिथि के तौर पर इस बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 के साक्षी बनेंगे। मंत्रालय के मुताबिक पैक्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के पैक्स को लेकर 54 से ज्यादा अहम पहलें की हैं।