फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार से मिलेगी सब्सिडी

Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
pm modi - फोटो : file photo
विज्ञापन
जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना को जनपद में लागू कराने की तैयारियां की जा रही है। योजना के लिए पात्रों को एलआईजी फ्लैट मिलेंगे। जिस पर केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी मिलेगी। 
विज्ञापन


जिसमें तीन से छह लाख सालाना आय वाले व्यक्ति भी लाभ ले सकते है। जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी रजनी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऐसे लोगों को मकान दिया जाएगा।

जिनका कहीं भी मकान नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर है। तीन से छह लाख रुपये सालाना आय तक के लोगों को शामिल किया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को तीस मीटर तक, निम्न आय वर्ग के लिए 60 वर्ग मीटर के मकान होंगे। 
विज्ञापन


इसके लिए क्रेडिट सब्सिडी स्कीम के तहत 15 साल के लिए 6 लाख रुपये की धनराशि पर 6.5  फीसदी ब्याज, और 2.5 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 

योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों दादरी, जेवर, रबुपुरा, विलासपुर, दनकौर  के रहने वाले लोगों से आवेदन आमंत्रित किए है। योजना के तहत 9 सितंबर तक आवेदन मांगे है। 

आने वाले आवेदनों से ही योजना के लिए पात्रों का चयन किया जाएगा।  अब बिल्डरों को 35 फीसदी इस योजना में देने होंगे आवास प्रदेश सरकार आगामी योजनाओं में बिल्डरों को 35 फीसदी आवासों अनिवार्य रूप से देने के लिए अनिवार्यता करने की तैयारी में है। 

शासन स्तर पर प्राधिकरणों को इस संबंध में निर्देश देने की तैयारी है। प्राधिकरण और बिल्डरों को इस योजना के पात्रों के लिए कुल योजना का 35 फीसदी हिस्सा तैयार करना होगा। जिसके लिए पात्र डूडा के माध्यम से चयन किए जाएंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें