फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कुछ दिनों तक पद्रूषण से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को 189 दर्ज किया गया दिल्ली का एक्यूआई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली । दिल्ली में हवा की गति तेज होने से मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 189 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में 70 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 215 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम का एक्यूआई 197, नोएडा का 184 और गाजियाबाद का 173 दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 172 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को हवा उत्तर दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। इसकी अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1500 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 3000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 167.7 और पीएम2.5 की मात्रा 72 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें