फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: भूकंप से 30 सेकेंड पहले करेगा अलर्ट, जर्मन और भारतीय कंपनी ने बनाया यंत्र

Sat, 16 Jul 2016 03:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर सिटी के इतिहास में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। भूकंप आने की सूचना देने वाला देश का पहला यंत्र गुड़गांव स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में लगेगा। 18 जुलाई को प्रदेश के वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री कैप्टन अभिमन्यु इसका उद्घाटन करेंगे। इस दिन भूकंप आने की सूचना देने वाले यंत्र का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


हिपा के महानिदेशक एसपी गुप्ता का दावा है कि यह देश का पहला यंत्र है जो भूकंप आने के 30 सेकेंड पहले जानकारी देगा। यह यंत्र जर्मन -भारतीय कंपनी के संयुक्त उद्यम द्वारा लगाया जा रहा है।

इस मौके पर जिला प्रशासन, आरडब्ल्यूए, उद्योग, रियल इस्टेट, बिल्डरों और कालोनाइजरों को भी आमंत्रित किया गया है। बता दें कि गुड़गांव सहित दक्षिण हरियाणा का अधिकतम भू भाग भूकंप संभावित जोन चार में आता है। जहां पर भूकंप आने का खतरा हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले झटके के तीस सेंकेंड पहले मिलेगी सूचना

कुल्लू के ढालपुर में क्रिकेट मैच चल रहा था। झटके लगने पर खिलाड़ी और दर्शक बीच मैदान की ओर दौड़ पड़े।
आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर भूकंप या अन्य आपदा आने की स्थिति में जानमाल की हानि को बेहद कम किया जा सकता है। यहां लगने वाला यंत्र भूकंप का पहला झटका आने के तीस सेकेंड पहले ही सूचना दे देगा।

ऐसे में आसानी से सुरक्षित जगह पर पहुंचा जा सकता है।   शहर के विकास के साथ आपदा प्रबंधन की चुनौतियां भी बढ़ने लगी हैं। शहर में सैकड़ों बहुमंजिला इमारतें हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के ऑफिस, कॉरपोरेट ऑफिस आदि भी शहर में हैं।

इतना ही नहीं शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है। इस यंत्र की खूबियां, तकनीक सहित अन्य जानकारी इसे लगाने वाले कंपनी के विशेषज्ञ मौके पर ही बताएंगे। उन्होंने बताया कि हिपा की आपदा प्रबंधन फैकल्टी के प्रोफेसर डॉ. अभय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आग बुझाने की रिहर्सल भी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें