फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म में घुसे जंगली जानवर ने 300 मुर्गों को मारा, वन विभाग ने लिए पंजे के निशान

Sun, 10 Mar 2019 01:43 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, जेवर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

जेवर कोतवाली क्षेत्र के धनसियां गांव के जंगल में बने देसी मुर्गा फार्म में शुक्रवार रात जंगली जानवर ने हमला बोल दिया। जानवर ने हमला कर करीब 300 मुर्गों को मार डाला। वन विभाग की टीम ने मौके से जानवर के पंजे के निशान लिए हैं। विभाग ने लकड़बग्घे, सियार या जंगली कुत्ते में से किसी जानवर के हमले की आशंका जताई है। अहम है कि इससे पहले शुक्रवार शाम चारा लेने गई थोरा गांव निवासी राजेंद्री की किसी जंगली जानवर के हमले से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात को बंकापुर निवासी गजेंद्र के जेवर खुर्जा रोड स्थिति धनसियां गांव के देसी मुर्गा फार्म में कोई जंगली जानवर घुस गया। गजेंद्र ने बताया कि वहां करीब 500 देसी मुर्गे थे। जानवर के हमले में लगभग 300 मुर्गे मर गए। शनिवार सुबह पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके से पंजे के निशान लिए हैं। 

टीम ने निशानों की पहचान करने के बाद बताया कि पंजे कि निशान कुत्ते की प्रजाति जैसे जंगली कुत्ते, सियार, लकड़बग्घा के हो सकते हैं। पंजों के निशान साफ न होने की वजह ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में जानवर को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी  शीतल पवार ने कहा कि थोरा गांव में महिला पर हमले और फार्म में मुर्गों पर हमले की जगह किसी ने जानवर को नहीं देखा। क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है साथ ही दो पिंजरे लगाए गए हैं। जानवर दिखने पर उग्र होने के बजाए वन विभाग की टीम को सूचित करें। 

कोतवाली प्रभारी जेवर सुरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। क्षेत्र में पुलिस के अलावा वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही हैं। जानवर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें