फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मौत देकर दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गांधी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त गांव सिंगलापुर, हरदोई, यूपी निवासी नीरज वायपेयी (36) और गांव मलोउथा हरदोई निवासी पूजा (32) के रूप में हुई है। शनिवार सुबह कैलाश नगर रेलवे ट्रैक से नीरज का शव बरामद हुआ।

उसके घर से दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। पहला सुसाइड नोट नीरज ने दीवार पर लिखा है, जिसमें उसने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करने की बात कही है। नोट में उसने पत्नी और उसके परिवार वालों को पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। दूसरा नोट पूजा के शव के पास कागज में लिखा मिला है, जिसमें उसने तकरीबन यह ही बातें दुबारा लिखी हैं।
विज्ञापन


गांधी नगर थाना पुलिस ने पूजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं रेलवे पुलिस नीरज के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

घरेलू कलह की वजह से दिया खौफनाक घटना को अंजाम

शुरूआती जांच के बाद पूरी वारदात के पीछे पुलिस घरेलू कलह वजह बता रही है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक नीरज अपने परिवार के साथ गली नंबर-17, कैलाश नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता मायाराम वाजपेयी, एक शादीशुदा बहन समेत दो बहन, दो बच्चे हर्ष (5) यश (6) हैं। नीरज की पूजा से वर्ष 2006 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से दोनों के बीच कलह शुरू हो गई थी।

अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। नीरज पिछले काफी समय से बेरोजगार भी था। शुक्रवार शाम को नीरज की बहन अपने पिता को डॉक्टर के यहां दिखाने गई थी।

इस तरह उजागर हुआ घटना का सच

रात करीब 8.00 बजे जब भावना अपने घर वापस आई तो देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर हर्ष और यश खेल रहे थे। भावना के पूछने पर यश ने बताया कि पापा कहीं गए हैं।

भावना ने दोनों बच्चों को ग्राउंड फ्लोर पर ही खाना खिलाया। रात करीब पौने 8.45 बजे भावना पहली मंजिल स्थित भाई के कमरे में गई तो उसने देखा कि खून से लथपथ पूजा की लाश फर्श पर पड़ी थी। भावना ने थाने जाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पूजा के पेट, गर्दन और चेहरे पर छह जगह वार कर उसकी हत्या की गई थी। दीवार पर पैन से लिखे सुसाइड नोट से घटना का पता चला।

पुलिस ने नीरज की तलाश शुरू कर दी। इस बीच सुबह करीब 6.30 बजे रेलवे पुलिस को कैलाश नगर रेलवे ट्रैक से नीरज का शव भी बरामद हो गया। उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने नीरज के घर से हत्या में इस्तेमाल कैंची बरामद कर ली है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

क्या पहले से थी हत्या की योजना

नीरज ने पत्नी की हत्या करने की योजना क्या पहले से बना रखी थी। दिल्ली पुलिस इस सवाल का जवाब ढूंढने की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच के बाद नीरज के कमरे से दो सुइसाइड नोट मिले हैं।

एक नोट कागज पर तो दूसरा दीवार पर लिखा हुआ मिला है। क्या कागज पर लिखा गया नोट उसने पहलेे से तैयार किया हुआ था। अगर ऐसा नहीं तो उसने दीवार पर दूसरा नोट क्यों लिखा।

पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि नीरज ने हत्या की योजना पहले से बना ली थी। पुलिस की मानें तो नीरज के पिता मायाराम राष्ट्रीय संचारी रोग केंद्र से अधिकारी रिटायर हुए हैं।

नीरज उनका इकलौता बेटा था। पिता की पेंशन और करतार नगर के मकान से आ रहे किराये की वजह से उसे अपने रोजगार की कोई खास चिंता नहीं थी। मायाराम ने 2006 में नीरज की गांव से शादी करा दी।
विज्ञापन

क्या है दो सुसाइड नोट का राज

शादी के बाद से ही उसकी पत्नी से कलह होने लगी। झगड़ा इतना बढ़ा कि डेढ़ साल पहले नीरज ने पत्नी को मायके भेज दिया। रिश्तेदारों के समझाने पर वह पूजा को दोबारा लेकर आया, लेकिन जुलाई से दोनों का झगड़ा फिर होने लगा।

नीरज के परिवार की मानें तो पूजा जिद्दी स्वभाव की थी। यही झगड़े की भी थी। पुलिस यह भी बता रही है कि नीरज मानसिक रूप से ठीक नहीं था और उसका इलाज चल रह था।

कागज पर लिखे सुइसाइड नोट में नीरज ने सिर्फ पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि हत्या करने के बाद दीवार पर लिखे नोट में उसने पूजा के परिवार को भी जिम्मेदार ठहराया है।

माना जा रहा है कि कागज वाला नोट नीरज ने पहले से लिखकर रखा था। शुक्रवार को पहले उसने पत्नी को मारा, बाद में खुद जान दे दी। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें