फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के हाथ में स्मार्ट वॉच बांधकर पत्नी करती थी जासूसी, पकड़ी गई तो...

Wed, 28 Aug 2019 11:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा राहुल कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Spy
विज्ञापन

फैमिली कोर्ट में तलाक की एक अर्जी इसलिए दाखिल हुई है क्योंकि पत्नी ने शक होने पर पति की जासूसी की। दूसरी महिला से संबंध होने के शक में जासूसी करने के लिए पत्नी ने तकनीक का सहारा लेते हुए जन्मदिन पर पति को स्मार्ट वॉच गिफ्ट की। वॉच में स्पाई कैमरा लगा था। पता चलने पर पति ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद के शास्त्रीनगर की रहने वाली एक युवती पेशे से अधिवक्ता हैं। वह इन दिनों दिल्ली कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक युवती की 2007 में शास्त्रीनगर के ही रहने वाले युवक से शादी हुई। शादी के बाद उसके पति का आईआरएस में चयन हो गया। तैनाती चंडीगढ़ में हुई। हाल में युवक दिल्ली के इनकम टैक्स विभाग में तैनात है। 

महिला का आरोप है कि  उसका पति दूसरी महिला के चक्कर में फंस गया। इसके चलते वह उससे मारपीट करता है और अलग रहता है। इसके लिए उसने पति पर घरेलू हिंसा का कोर्ट में केस दायर किया है। वहीं, पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को उस पर 2009 से शक होने लगा। शुरूआत में उसने पत्नी को समझाया, लेकिन उसने शक करना नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन

महिलाओं के दिखाए फोटो तो उड़े होश

इसके बाद उसने उनके हाथ में एक स्मार्ट वॉच बांध दी, जिसके जरिए वह उसकी जासूसी करनी लगी। इसके  जरिए वह उनके स्नैप शॉट लेकर अपने पास सबूत तौर पर रखने लगी। पत्नी ने केस दायर करते समय कोर्ट में पति के दूसरी महिलाओं के साथ होने वाले स्नैप शॉर्ट कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किए हैं। 

महिलाओं के दिखाए फोटो तो उड़े होश
महिला का शक जब यकीन में बदल गया तो उसे पता चला कि उसका पति दूसरी महिला के साथ जयपुर और जोधपुर घूमने जा रहा है। उसके जाने से पहले उसने पति की वॉच को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। उसने सभी लोकेशन के फोटो अपने मोबाइल में लेती चली गई और पति के घर लौटने पर उसने सभी फोटो पति को दिखाएं, जिन्हें देखकर पति हक्का-बक्का रह गया। 
विज्ञापन

जासूसी में एप की भी मदद ली 

जिस तरह पुलिस बदमाशों व चोरों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद लेती है। उसी तरह महिला ने अपने पति के कारनामों को बेनकाब करने के लिए स्मार्ट वॉच के साथ-साथ उसके एंड्रॉयड मोबाइल में एक एप इस्टॉल की।

इसके लिए जरिए वह पति की लोकेशन व उसकी कॉल रिकॉर्डिंग सुनने लगी। रिकॉर्डिंग कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें