इसके बाद उसने उनके हाथ में एक स्मार्ट वॉच बांध दी, जिसके जरिए वह उसकी जासूसी करनी लगी। इसके जरिए वह उनके स्नैप शॉट लेकर अपने पास सबूत तौर पर रखने लगी। पत्नी ने केस दायर करते समय कोर्ट में पति के दूसरी महिलाओं के साथ होने वाले स्नैप शॉर्ट कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किए हैं।
महिलाओं के दिखाए फोटो तो उड़े होश
महिला का शक जब यकीन में बदल गया तो उसे पता चला कि उसका पति दूसरी महिला के साथ जयपुर और जोधपुर घूमने जा रहा है। उसके जाने से पहले उसने पति की वॉच को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। उसने सभी लोकेशन के फोटो अपने मोबाइल में लेती चली गई और पति के घर लौटने पर उसने सभी फोटो पति को दिखाएं, जिन्हें देखकर पति हक्का-बक्का रह गया।
जिस तरह पुलिस बदमाशों व चोरों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद लेती है। उसी तरह महिला ने अपने पति के कारनामों को बेनकाब करने के लिए स्मार्ट वॉच के साथ-साथ उसके एंड्रॉयड मोबाइल में एक एप इस्टॉल की।
इसके लिए जरिए वह पति की लोकेशन व उसकी कॉल रिकॉर्डिंग सुनने लगी। रिकॉर्डिंग कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश की है।