आसफपुर। इलाके में जुआ कराना आसफपुर चौकी इंचार्ज को महंगा पड़ गया। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार को आसफपुर चौकी से हटाकर हजरतपुर थाने भेज दिया। ताबड़तोड़ पुलिस कर्मियों के निलंबन के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। उसके बाद भी जुआ बंद नहीं हो रहा। गुरुवार रात फैजगंज बेहटा में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने छापा मारकर आठ जुआरियों को पकड़ा था। पकड़े जुआरियों के पास से नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए है। मगर दबिश देने की सूचना लीक होने से आधा दर्जन से जुआरी मौके से फरार हो गए थे। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र की इस मामले में भूमिका संदिग्ध मानी गई। शुक्रवार को एसएसपी चंद्र प्रकाश ने शैलेंद्र को आसफपुर चौकी से हटाकर हजरतपुर थाने भेज दिया। पुलिस लाइंस में रहे दरोगा सुभाष चंद्र को आसफपुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। चर्चा है कि चौकी में तैनात एक होमगार्ड जुए के अड्डों को संचालित करा रहा है, जबकि थाना फैजगंज बेहटा में एक सिपाही इस अवैध धंधे में संलिप्त है