फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुन्नी से गला घोंटकर अपने ही पति को उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी के चमन विहार में एक महिला ने कर्ज से परेशान होकर मंगलवार रात शराबी पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला के पति ने सूदखोरों से ब्याज पर रकम ले रखी थी।
विज्ञापन


सूदखोर आए दिन उसे धमकाते थे। पति से रुपये की बात करती तो वह मारपीट करता था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मूलरूप से मुरादाबाद के रहने वाले जाकिर (45) चमन विहार में रहते थे। परिवार में पत्नी रानी, बेटी शबनम (16) और पुत्र इमरान (14) हैं।
Trending Videos

हत्या के बाद क्या किया, पढ़े

जाकिर कार रेडिएटर के मिस्त्री थे। काम न होने के कारण काफी समय से वह बेरोजगार थे। मंगलवार रात को उनके बच्चे एक कमरे में सो रहे थे। शराब पीने के बाद जाकिर भी सोए थे।

इस बीच देर रात करीब 10 बजे पत्नी रानी ने चुन्नी से उनका गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद रानी ने पड़ोसियों को पति की आकस्मिक मौत की जानकारी दी।

सूचना पर लोग रानी के घर पहुंचे और गले पर बने निशान को देख पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और रानी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दूसरी पत्नी थी रानी

मामले में एसओ ट्रॉनिका सिटी अवधेश यादव ने बताया कि शराब और नशे की लत के चलते जाकिर ने पत्नी के जेवर और घर सब कुछ गिरवी रख दिया था। आए दिन सूदखोर रानी को आकर धमकाते थे। इससे वह परेशान थी।

मंगलवार रात को जब रानी ने जाकिर से कर्ज चुकाने के लिए रुपये मांगे तो जाकिर ने उसके साथ मारपीट की। इस पर रानी ने उसकी चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। रानी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रानी जाकिर की दूसरी पत्नी है। उसकी पहली पत्नी ने भी उसे शराब की लत के चलते छोड़ दिया था।

हां मैंने ही की पति की हत्या
हां, मैने ही पति जाकिर की गला घोंटकर हत्या की है। पति नशे का आदि था। शराब की लत पूरी करने के लिए जेवर, मकान सब कुछ गिरवी रख दिया था। सूदखोर रोज घर आकर गाली गलौच करते थे। रोज-रोज के तानों से परेशान होकर मैने चुन्नी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें