पति-पत्नी के बीच झगड़े के वैसे तो आपने कई कारण सुने होंगे लेकिन, कपड़े धोने को लेकर दंपत्ति के बीच झगड़ा और उनके थाने पहुंचने का ये अपनी तरह का अनोखा मामला है।
भाटिया मोड़ के पास रहने वाले एक दंपति में शनिवार को कपड़े धोने को लेकर मारपीट हो गई। इस संबंध में महिला ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों में सुलह कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति फूलों की दुकान करता है।