फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को फंदे पर लटका देख पत्नी ने भी फांसी लगाई, पांच महीने पहले किया था प्रेम विवाह

Tue, 03 Mar 2020 11:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाना इलाके में पति को फांसी के फंदे पर लटका देख पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी नेपाल के रहने वाले थे और दोनों ने पांच महीने पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और शुरूआती जांच के बाद न ही खुदकुशी के कारणों का पता लगा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा कर दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि नेपाल निवासी तापेन्द्र उर्फ बंटी (20) पत्नी बिश्ना (20) के साथ एफ 48/1 कृष्णा गली कोटला मुबारक पुर में इंद्रजीत के मकान में तीसरी मंजिल पर किराए पर रहता था। 

ये ढाई महीने पहले नेपाल से दिल्ली आए थे। वह ग्राउंड फ्लोर पर स्थित मालिक के ऑफिस में ऑफिस ब्वॉय का काम करता था। उसकी पत्नी घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। तापेन्द्र मंगलवार सुबह आठ बजे मकान मालिक के घर गया और इंद्रजीत से ऑफिस की चाबी ली। 
विज्ञापन


ऑफिस में काम करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। तापेन्द्र सुबह दस बजे तक ऑफिस में नहीं आया तो मकान मालिक ने दूसरे कर्मचारी कालू को देखने ऊपर भेजा। कालू कमरे में पहुंचा तो देखा कि तापेन्द्र ने फांसी लगा रखी थी। कालू ने ये बात नीचे आकर मालिक को बताई। 
विज्ञापन

मालिक इंद्रजीत ने पास के घर में काम कर रही बिश्ना को ये बात बता दी। वह ऊपर गई और चाकू से रस्सी को काटकर तापेन्द्र को नीचे उतारा। उसने तापेन्द्र के मुंह पर पानी भी डाला। जब उसे पता लगा कि तापेन्द्र की मौत हो गई है तो उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। 

करीब पांच मिनट बाद इंद्रजीत अपने बेटे जितेंद्र व कालू के साथ तीसरी मंजिल पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इन लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। इन लोगों ने सुबह सवा ग्यारह बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। दक्षिण जिला डीसीपी ने बताया कि तापेन्द्र के कुछ रिश्तेदार मिल गए हैं, जबकि बिश्ना के परिजनों को नेपाल में सूचना दी जा रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें