फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी गई मायके तो खाना लेकर टावर पर चढ़ा, 7 घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

Thu, 20 Sep 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पत्नी गई मायके तो टावर पर चढ़ गया युवक
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी जिले के भलस्वा डेयरी इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर एक शख्स टावर पर चढ़ गया। मजे की बात यह रही कि शख्स अपने साथ खाना लेकर गया था।

विज्ञापन


वह पत्नी से बात करने के बाद ही नीचे उतरने की बात कह रहा था। यह ड्रामा करीब सात घंटे तक चला। इस दौरान टावर के नीचे भारी भीड़ जमा हो गई थी। भलस्वा डेयरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिक्शा चलाने वाला सुनील भलस्वा डेयरी इलाके में रहता है। उसके तीन बच्चे है। सुनील का पत्नी से झगड़ा चल रहा है। इसके चलते पत्नी मायके चली गई थी। इससे तनाव में आकर वह बुधवार सुबह इलाके में स्थित टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड व कैट्स एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सुनील को फोन कर उसे समझाने की कोशिश की। परिजनों को मौके पर बुलाया गया लेकिन वह पत्नी को मौके पर बुलाने की रट लगाता रहा।

करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पत्नी से बात कराने की बात कहकर सुनील को नीचे उतारा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुनील के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें