दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। आज से दिल्ली में भाजपा की सरकार चलेगी। शपथ ग्रहण के दौरान बवाना से विधायक रविंद्र इंद्राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इंद्राज बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने हैं।
कौन हैं बवाना के विधायक रविंद्र इंद्रराज सिंह?
रविंद्र इंद्रराज सिंह ने बवाना विधानसभा सीट से बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जय भगवान उपकार को हराया था। वह भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। इसके अलावा दिल्ली में काफी लंबे समय से दलित समुदाय के लिए काम भी कर रहे हैं। इसके अलावा 50 वर्षीय इंद्रराज पेशे से एक व्यापारी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। रेखा गुप्ता के साथ ही रविंद्र इंद्रराज सिंह भी ऐसे मंत्री हैं जिन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।