फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं अवीवा बेग?: दिल्ली की ये लड़की बनेगी प्रियंका गांधी की बहू, इस बड़े स्कूल से की पढ़ाई; खिलाड़ी भी रहीं

Tue, 30 Dec 2025 01:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Who Is Aviva Baig: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेहान वाड्रा की अवीवा बेग से सगाई हो चुकी है। अवीवा दिल्ली की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग - फोटो : x/instagram aviva baig
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी-नेहरू परिवार में कई साल के बाद जल्द ही शहनाई बज सकती है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर है कि उनकी सगाई हो चुकी है। रेहान वाड्रा ने दिल्ली की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। 

विज्ञापन

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग - फोटो : सोशल मीडिया
रेहान-अवीवा की हुई सगाई
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच सगाई का कार्यक्रम हुआ। जहां चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया। शादी दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद ही हो रही है। अवीवा और रेहान एक दूसरे को कई साल से जानते हैं। 
विज्ञापन

कौन हैं अवीवा बेग - फोटो : अमर उजाला/X
कौन हैं अवीवा बेग?
बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा की होने वाली बहू अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। दिल्ली के ही जाने-माने मॉर्डन स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जर्नलिज्म की पढ़ाई ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से की है। अवीवा पेशे से एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। साथ ही नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं। 



कौन हैं रेहान वाड्रा
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा एक विजुअल आर्टिस्ट हैं। रेहान की उम्र 25 साल है। जिनका जन्म 29 अगस्त 2000 को हुआ था। मां का नाम प्रियंका गांधी वाड्रा और पिता का नाम रॉबर्ट वाड्रा है। जो देश के एक बड़े उद्योगपति हैं। परिवार में बहन मिराया वाड्रा हैं। रेहान के मामा राहुल गांधी हैं। नाना स्वर्गीय राजीव गांधी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी उनकी नानी हैं।

रेहान ने दून स्कूल से की है पढ़ाई
रिपोर्ट के मुताबिक, रेहान ने उत्तराखंड के देहरादून में दून स्कूल से पढ़ाई की है। ये वही स्कूल है, जहां से उनके नाना राजीव गांधी ने पढ़ाई की थी। आगे की पढ़ाई के लिए रेहान लंदन चले गए। लंदन की एसओएएस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें