दिल्ली की जामा मस्जिद में इमाम बुखारी की डिनर पार्टी में एक ऐसे शख्स पहुंचे जिन्होंने सबको चौंका दिया। ये थे बीजेपी के बड़े नेता और केन्द्र में मंत्री हर्षवर्धन। इस पार्टी में विदेशों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अहमद बुखारी के बेटे को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया था, लेकिन इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुलावा नहीं भेजा गया। वहीं दूसरी ओर मोदी के समकक्ष नवाज शरीफ को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया था। इस मसले को लेकर राजनीतिक विवाद उठता रहा और बयानबाजी चलती रही।
बुखारी ने इस मामले पर कहा कि ये उनका निजि कार्यक्रम था और इसमें किसे बुलावा भेजा जाए और किसे नहीं ये उनका खुद का फैसला है। हालांकि इस मामले को लेकर केन्द्र सरकार इमाम के बेटे की दस्तारबंदी की खिलाफत करती रही और कोर्ट से अपील की कि इस गैरकानूनी कार्यक्रम पर रोक लगायी जाए, लेकिन कोर्ट ने किसी भी तरह के हस्तक्षेप से मना कर दिया।