पुलिस की थी पहले से नजर
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसीपी धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर निशांत दहिया और इंस्पेक्टर मंजीत जगलान की टीम गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने अवैध हथियार तस्करों पर नजर रखे हुई थी। इंस्पेक्टर मंजीत जगलान को कई गैंगस्टरों और उनके सक्रिय मॉड्यूल पर लगातार निगरानी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट का एक सक्रिय अपराधी रितेश के बारे में एक इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे 23 अक्टूबर दक्षिण पूर्वी दिल्ली के एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
अनमोल बिश्नोई ने दिए आदेश
रितेश के खुलासे के बाद गंगानगर से दूसरे अपराधी सुखराम को गिरफ्तार किया गया। सुखराम ने खुलासा किया कि उसे विदेश में बैठे अनमोल बिश्नोई और नवीन उर्फ आरजू से विधायक के भतीजे की हत्या के निर्देश दिए थे।
पंजाब के गुर्गे भी थे शामिल
रितेश और सुखराम ने ये भी बताया कि उन्हें पंजाब के अबोहर में गिरोह के दो अन्य गुर्गों से मिलने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अबोहर निवासी साहिल और अमर नामक दो और गुर्गों को 24 अक्तूबर को अबोहर, पंजाब से पकड़ लिया। इसी दिन हरियाणा के सिरसा के अबूबशहर से बादल, प्रमोद और संदीप नामक तीन और गुर्गों को पकड़ा लिया गया।
पूर्व विधायक का भतीजा था टारगेट
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अनमोल बिश्नोई और नवीन उर्फ आरजू के सीधे निर्देशों के तहत काम कर रहे थे। इन्होंने बताया कि इनको राजस्थान के गंगानगर निवासी सुनील पहलवान और राजस्थान के पूर्व विधायक राज कुमार गौड़ के भतीजे की हत्या को अंजाम देना था। सब कुछ गोपनीय रखने के निर्देश दिए थे।
गिरफ्तार आरोपी
-16 केडब्ल्यूडी, हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी सुखराम (19) पुत्र सतीश। इसके खिलाफ एक मामला दर्ज है।
-वीपीओ खैरपुर, तह अबोहर, जिला फाजिल्का निवासी साहिल बिश्नोई उर्फ शांति (26) पुत्र सुशील कुमार। इसके खिलाफ राजस्थान में पांच मामले दर्ज हैं।
- ग्राम खैरपुर तह. अबोहर, जिला फाजिल्का निवासी अमर सिंह (35) पुत्र हनुमान
- गांव अबुबशहर, जिला. सिरसा, हरियाणा निवासी बादल (22) पुत्र ओमप्रकाश्। इसके खिलाफ डबवाली सदर में चार मामले दर्ज हैं।
- गांव अबूबशहर, जिला सिरसा, हरियाणा निवासी प्रमोद उर्फ गुल्लू (30)पुत्र इंद्रजीत। इसके खिलाफ डबवाली सदर, हरियाणा में पांच मामले दर्ज हैं।
- गांव अबूबशहर, तह. डबवाली, जिला सिरसा निवासी संदीप पुत्र सुभाष (24)। इसके खिलाफ शहर मंडी डबवाली, सनगरिया व फतेहबाद शहर में चार मामले दर्ज हैं।
- गांव झुखुरिया, प्रखण्ड-सबौर, थाना-जीरो माइल, जिला-भागलपुर, बिहार निवासी रितेश कुमार उर्फ हरिया पुत्र उमेश दास (26)।