फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श नगर के लालबाग की घटना, युवक के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर के लालबाग में 19 साल का युवक अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी शिनाख्त लोकेश कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 19 साल का लोकेश परिवार के साथ लालबाग में रहता था। उसके पिता का देहांत हो चुका है। वह वजीरपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। उसकी मां सरिता ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चली गई। इस दौरान उसका बेटा लोकेश जहांगीरपुरी की रहने वाली एक लड़की से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद लड़की उसके मोबाइल पर फोन करके बताया कि उसका बेटा फंदा लगा रहा है। वह कमरे के पास पहुंची जो अंदर से बंद था। आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खोला। अंदर लोकेश फंदे से लटक रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को छानबीन के दौरान उसके पास से कोई सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें