फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां कहां जॉब करती हैं, पीजी में सीसीटीवी लगा है या नहीं, महिला पुलिस करेगी सुरक्षा ऑडिट

Sun, 05 Feb 2017 09:12 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अब बीट में महिला पुलिसकर्ती तैनात की जाएंगी। इन पुलिसकर्मी को खासकर पीजी में रहने वाली युवतियों की सुरक्षा ऑडिट करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस आयुक्त ने बस स्टैंड पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात करने के भी सख्त आदेश दिए हैं। साथ ही कहा गया कि पुलिस ज्यादातर इलाके में और लोगों के संपर्क में रहे। कई जिलों में थानाध्यक्ष समेत थानों में तैनात दोनों तफ्तीश व एटीओ इंस्पेक्टर की दिन में तीन बार लोकेशन लेना शुरू कर दिया है।


नई दिल्ली जिले में दो फरवरी से लोकेशन लेना शुरू है।  दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त की प्राथमिकताओं से एक है।
विज्ञापन



दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक की दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ दो फरवरी को हुई बैठक के बाद कुछ अहम फैसले किए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने महिलाओं की खासकर पीजी में रहने वाली युवतियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं।


ऑडिट के तहत पीजी में सीसीटीवी लगे हैं या नहीं, युवती कहां जॉब करती है, रास्ते में कोई अंधेरे वाली जगह तो नहीं पड़ती। सुरक्षा ऑडिट के बाद पुलिस कड़े कदम उठाएगी। 


बता दें कि दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार होगा कि बीट में महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी। साथ ही बीट स्टाफ को स्ट्रीट क्राइम को रोकने पर सख्त हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें