स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने वाले सावधान। इन दिनों लोगों को एक ऐसा एमएमएस लिंक भेजा जा रहा है जिसे अपलोड करते ही वह आपके मोबाइल के पूरे सॉफ्टवेयर को बेकार देता है।
साइबर सेल अधिकारियों के मुताबिक उनके पास अभी तक दर्जनों ऐसी शिकायतें आई हैं जिसमें मोबाइल धारकों के पास भेजे एक एक लिंक को अपलोड करने पर मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल ने बताया कि यह एमएमएस लिंक लोगों को मनमोहित करने जैसा है। जिसे मोबाइल फोन पर पर भेजा रहा है। जो इनबाक्स में न जाकर सीधे मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाई देता है।
इस पर क्लिक करते ही यह लिंक मोबाइल में अपलोड होना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से मोबाइल के विंडो से लेकर सभी अन्य फंक्शन काम करना बंद कर देते हैं और मोबाइल स्क्रीन ब्लैक हो जाती है। फिलहाल साइबर सेल इस लिंक की जांच कर रहा है। ताकि साइबर हैकरों की पहचान की जा सके।