फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पता नहीं बता सका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक विहार इलाके में वारदात, युवक की हालत नाजुक, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में मामूली बात पर 18 वर्षीय युवक अंकित पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने पता पूछने पर जवाब नहीं मिलने से नाराज होकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, अंकित अशोक विहार इलाके का ही रहने वाला है। घटना मंगलवार रात वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास हुई। अंकित वहां किसी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान चार-पांच युवक उसके पास पहुंचे और किसी व्यक्ति का पता पूछने लगे। अंकित ने जानकारी न होने की बात कही तो आरोपी भड़क गए। बताया जा रहा है कि पहले एक युवक ने अंकित को थप्पड़ मारा। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अचानक आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और अंकित पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए और उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

लोग गुजरते रहे, किसी ने नहीं किया बीच-बचाव
घटना के दौरान लोग वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें