मंगलवार को एक और वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें बारातियों द्वारा उड़ाए गए नोट चुनने के लिए वाहन चालक बीच सड़क पर अपने वाहनों से उतर कर नोट चुन रहे हैं।
दिल्ली के शाहीन बाग से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव में जाने वाली बारात सुर्खियों में हैं। मंगलवार को एक और वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें बारातियों द्वारा उड़ाए गए नोट चुनने के लिए वाहन चालक बीच सड़क पर अपने वाहनों से उतर कर नोट चुन रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो काफी तेज से ट्रेंड हुआ है। बता दें कि शाहीन बाग से होकर गुजर रहे बारातियों द्वारा रविवार रात तेज रफ्तार वाहनों से हूटर सायरन बजाते हुए नोट उड़ाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात विभाग ने पांच वाहन जब्त किए व 14 वाहनों को चिन्हित कर बिसरख कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इस बीच मंगलवार को भी सड़क पर बिखरे नोट चुनने का मामला सामने आया है।