इस दौरान सोसायटी में आग बुझाने के संसाधनों का आडिट किया गया। हाईड्रेंट, अग्निशमन यंत्रों को चेक किया। सीएफओ ने कहा कि शाॅर्ट सर्किट होने पर सबसे पहले लाइट को मेन स्विच से ऑफ करें। धुआं होने पर भागने की बजाय रेंग कर चलें। घर की वायरिंग को चेक करते रहें। बाहर जाते समय घर की लाइट ऑफ करके जाएं। आग लगने के बाद कैसे बचाव करें और आग न लगे इसके लिए क्या सावधानी बरतें विस्तार से जानकारी दी गई।
आग लगने के बाद पहले अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करें। डिजिटल वालंटियर्स फोर्स टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भारत भूषण, हर्ष चौधरी, जयवीर सिंह, अंकित गुप्ता, विपिन पराशर, राजेश श्रीवास्तव, पवनीश सिंघल, संदीप सिंघल, संजीव चौहान समेत सोसायटी के अन्य लोग मौजूद रहे।