फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगे तो क्या करें?: धुएं से भागे नहीं, मुंह पर गीला रूमाल बांधकर... रेंगते हुए बाहर निकलें

Sun, 30 Apr 2023 11:07 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

मॉकड्रिल के दौरान सीएफओ ने कहा कि शाॅर्ट सर्किट होने पर सबसे पहले लाइट को मेन स्विच से ऑफ करें। धुआं होने पर भागने की बजाय रेंग कर चलें। घर की वायरिंग को चेक करते रहें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुमंजिला इमारतों में अचानक आग लगने के बाद घबराकर भागे नहीं बल्कि धैर्य के साथ मुंह पर गीला तौलिया या रुमाल बांधकर धीरे धीरे रेंगते हुए सीढ़ियों से नीचे आएं। भागने से आग से निकलने वाला धुआं सीधे फेफड़ों भर जाता है और जानलेवा बन जाता है। रविवार को राजनगर एक्सटेंशन की राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी में मॉकड्रिल के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने लोगों को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

इस दौरान सोसायटी में आग बुझाने के संसाधनों का आडिट किया गया। हाईड्रेंट, अग्निशमन यंत्रों को चेक किया। सीएफओ ने कहा कि शाॅर्ट सर्किट होने पर सबसे पहले लाइट को मेन स्विच से ऑफ करें। धुआं होने पर भागने की बजाय रेंग कर चलें। घर की वायरिंग को चेक करते रहें। बाहर जाते समय घर की लाइट ऑफ करके जाएं। आग लगने के बाद कैसे बचाव करें और आग न लगे इसके लिए क्या सावधानी बरतें विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आग लगने के बाद पहले अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करें। डिजिटल वालंटियर्स फोर्स टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भारत भूषण, हर्ष चौधरी, जयवीर सिंह, अंकित गुप्ता, विपिन पराशर, राजेश श्रीवास्तव, पवनीश सिंघल, संदीप सिंघल, संजीव चौहान समेत सोसायटी के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें