फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर पोस्ट करा सकते हैं बवाल

Sun, 12 Jul 2015 12:57 PM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमन के शहर गाजियाबाद को असामाजिक तत्वों की नजर लग सकती है। वे किसी बात को तूल देकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन


इंटेलीजेंस इनपुट है कि छेड़छाड़, गोकशी, लाउडस्पीकर और व्हाट्स एप पर भड़काऊ पोस्ट बवाल का सबब बन सकती है। लिहाजा ईद, कांवड़ यात्रा और आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट किया गया है।

सभी को छेड़खानी रोकने के कड़े निर्देश हैं। आईजी मेरठ जोन आलोक शर्मा ने सभी जिलों को गाइडलाइंस भेजी हैं। उन बंदियों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिनसे चुनाव प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे बंदियों को दूर की जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही पूर्व में हुए सांप्रदायिक बवालों के दौरान पकड़े गए लोगों को भी पुलिस रडार पर लेकर निगरानी करेगी।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिंहित किया जाएगा। सांप्रदायिक झगड़ा होने पर बीट कांस्टेबल जिम्मेदार होगा। धार्मिक स्थलों पर पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


निर्देश दिए गए हैं कि लाउडस्पीकरों को इस तरह चलवाया जाए, ताकि कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। व्हाट्स एप से अफवाहें बड़ी जल्दी और दूर तक फैल जाती हैं, लिहाजा ऐसे भड़काऊ पोस्ट करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें