फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पीके में आपत्तिजनक क्या है: हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि आमिर खान अभिनीत फिल्म पीके में कुछ भी अपमानजनक नहीं है और इन आरोपों में कोई दम नहीं है कि फिल्म हिंदू संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को चोट पहुंचाती है। अदालत ने फिल्म पर रोक लगाने के लिए दायर जनहित याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी व न्यायमूर्ति आरएस एंडलॉ की खंडपीठ ने याचि से पूछा कि फिल्म में आखिर गलत क्या है। हमें लगता है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे अपराधिक मामला बनता हो।

आप हर चीज का बुरा नहीं मान सकते। खंडपीठ ने कहा हमारी नजर में याचिका विचारयोग्य ही नहीं है। खंडपीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि वे अपना विस्तृत निर्णय बाद में देंगे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

याचिका में कहा गया था फिल्म में हैं आपत्तिजनक दृश्य

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की और से पेश अतिरिक्त सालिसिटर जनरल संजय जैन ने अदालत को बताया कि उच्चतम न्यायालय पहले ही इसी तरह की एक याचिका खारिज कर चुका है।

उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रमाणन के खिलाफ अपील दायर करने का प्रावधान है। खंडपीठ ने उनके तर्क पर कहा कि प्रमाणन के खिलाफ  अपील का अधिकार फिल्म निर्माताओं तक सीमित है, यह किसी बाहरी व्यक्ति के लिए नहीं है।

खंडपीठ के समक्ष यह याचिका अजय गौतम ने दायर की थी। याचि ने कहा कि फिल्म पीके में काफी आपत्तिजनक दृश्य है। उन्होंने फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने का निर्देश देने का आग्रह करते हुए फिल्म की सामग्री ने हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें