फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के अवैध हथियार तस्कर को दबोचा  

Mon, 21 Jan 2019 12:13 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gun - फोटो : social media
विज्ञापन
दिल्ली की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पश्चिमी उत्तरप्रदेश के अवैध हथियार तस्कर को दबोचा है। आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, कैराना व सहारनपुर आदि जगहों पर अवैध हथियार सप्लाई करता था। वह अभी तक करीब 200 अवैध पिस्टल की सप्लाई कर चुका है।  आरोपी के खिलाफ यूपी में हत्या का प्रयास समेत तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम को 19 जनवरी को सूचना मिली थी कि कैराना, यूपी निवासी मोहम्मद मूसा हथियारों की खेप देने पप्पनकलां, सेक्टर-दो द्वारका इलाके में आएगा। एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन कुमार, एसआई गौतम मलिक व महेंद्र सिंह ने सेक्टर-दो, द्वारका में घेराबंदी कर मोहम्मद मूसा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 20 अवैध पिस्टल व 12 स्पेयर मैगजीन बरामद की गईं।

इन हथियारों को आरोपी ने दो बैग में रखा हुआ था। आरोपी के खिलाफ स्पेशल सेल में मामला दर्ज कर लिया गया है।   मोहम्मद मूसा ने बताया कि वह सांधवा, मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, एनसीआर, कैराना, सहारनपुर और मेरठ में बदमाशों को सप्लाई करता था। वह मध्यप्रदेश से अवैध हथियारों को कार व और कई बार ट्रेन से लाता था। वह एक हथियार को आठ हजार रुपये में लाता था और यहां पर 25 से 30 हजार रुपये में बेचता था। आरोपी को अवैध हथियार सप्लाई करने केआरोप में सहारनपुर, यूपी पुलिस ने वर्ष 2017 में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें