फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ से करवट लेगा वेदर, दिल्ली-NCR में बरसेंगे बदरा; जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मूड

Mon, 16 Feb 2026 01:32 AM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। लेकिन इसके बाद मौसम बदल जाएगा। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। साथ ही, एनसीआर में भी मौसम का उलटफेर देखा जाएगा। मौसम विभाग ने 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इसके प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ मैदानी इलाकों में बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग ने 18 फरवरी के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते दिल्ली एनसीआर में दिन के वक्त 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। लेकिन इसके बाद मौसम बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में दोपहर से शाम तक आसमान में हल्के बादल नजर आने लगेंगे। दूसरी ओर, रविवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12.6, आया नगर में 9.5, लोधी रोड में 11.2 और पालम में 11.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

18 फरवरी को बारिश का अनुमान
दिल्ली एनसीआर में 17 फरवरी से तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली में 17, 18 और 19 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इसी दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कुछ इलाकों दोपहर या शाम के वक्त बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जाएगी। इसके बाद 19 फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री जबकि 21 फरवरी को 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। अधिकतम तापमान की बात करें, तो दिल्ली में 16 और 17 फरवरी को इसके 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 18 से 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। कुल मिलाकर तापमान में किसी बड़े उलटफेर का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें