फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने बताई पिता की दहला देने वाली सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दादरी में बेटी द्वारा उठाए गए गलत कदम से खफा बाप ने उसे जान मारने की नियत से उसे बोरी में बंद कर कुएं में फेंक दिया। सुबह उसकी आवाज सुनकर आसपास से गुजरने वाले लोगों ने बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर में एक परिवार रहता है। परिवार में 20 वर्षीय एक लड़की भी रहती है। बेटी द्वारा गलत कदम उठाया जाना पिता को नागवार गुजर गया।

उसने उसे जान से मारने के लिए रणनीति तैयार की शुक्रवार रात में बेटी को बोरी में बंद कर सुरजपुर क्षेत्र के जंगल में बने पुराने कुएं में डाल दिया। कुएं में कम होने के कारण वह डूब नहीं पाई और किसी तरह बोरी से बाहर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते हुए बेटी ने सुनाई आपबीती

रात भर पानी में रहने के बाद सुबह होने पर लड़की ने बचाओ बचाओ शोर मचाना शुरू कर दिया। सुबह के समय घूमने वाले लोगों ने जब कुएं से बचाओ की आवाज सुनी तो वे वहां पर एकत्र हो गए।

किसी तरह रस्सी डालकर लड़की को कुएं से बाहर निकाला गया। युवती ने रोते हुए पूरा हाल सुनाया तो उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजन आए और लड़की को लेकर चले गए।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में लगी है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें