फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिगरेट पीने के विवाद में भिड़े पड़ोसी, एक ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
-पटेल नगर इलाके की घटना, दूसरे पक्ष के दो लोग भी मारपीट में हुए घायल
विज्ञापन

-दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटेल नगर इलाके में बुधवार देर शाम सिगरेट पीने के विवाद में दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। मारपीट में ही एक व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। एक व्यक्ति गोली लगने से, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग मारपीट में घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पहचान हर्ष, दीपक और अंगद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को पटेल नगर थाना पुलिस को गली नंबर एक प्रेम नगर पटेल नगर इलाके में पड़ोसियों के बीच झगड़े में गोली चलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि मुकेश अपने दोस्त शिव कुमार के साथ घर के बाहर नाली के ऊपर बने चबूतरे पर बैठकर खाना खा रहा था। तभी पड़ोसी दीपक वहां आकर खड़ा हो गया और सिगरेट पीने लगा। मुकेश ने सिगरेट पीने का विरोध किया और उसे दूसरी जगह जाकर सिगरेट पीने के लिए कहा। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। दोनों ने अपने-अपने चार-पांच परिचितों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली मुकेश के रिश्तेदार हर्ष के पैर में लगी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक वारदात में मुकेश के रिश्तेदार के अलावा दीपक और अंगद भी घायल हुए हैं। दोनों को मारपीट के दौरान चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ साथ आस पास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें