फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हावड़ा-आनंद विहार के बीच साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13065/13066) चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13065 (हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल) 22 जनवरी से प्रत्येक बृहस्पतिवार को हावड़ा से रवाना होगी। यह हावड़ा से रात 11:10 बजे प्रस्थान कर यह अगले दिन आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 13066 (आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा) 24 जनवरी से प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलाई जाएगी और निर्धारित समय पर हावड़ा पहुंचेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गया, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन के संचालन से पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें