फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने शादी के लिए इकट्ठा किए रुपये, बाइक सवार लेकर हो गए फरार

Sun, 27 Nov 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
उत्तराखंड की रहने वाली युवती ने नोटबंदी के बाद अपनी शादी के लिए किसी तरह 40 हजार रुपये के नए नोट जुटाए थे, लेकिन प्रीत विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने युवती का रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन


इससे पहले की युवती कुछ समझ पाती आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता प्रभा चौनाल (31) मूल रूप से मनीला विहार कॉलोनी, चोरपुरी, राम नगर, नैनीताल (उत्तराखंड) में रहती है। वह नोएडा सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है और वहीं रहती है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शादी के लिए इकट्ठा किए थे 40 हजार रुपये 

प्रभा की शादी तय हो गई है, नोटबंदी के बाद किसी तरह प्रभा ने शादी में अपने खर्चे के लिए 40 हजार रुपये के नए नोटों का इंतजाम किया था। शुक्रवार को रुपये बैग में रखकर प्रभा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए निकली।

उसे अपनी शादी के लिए उत्तराखंड जाना था। इस बीच जैसे ही उसका ऑटो कड़कड़ी मोड़ के पास पहुंचा, अचानक बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग उड़ा लिया। घटना के बाद प्रभा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें