फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के वेब शुगर मिल का गोदाम सील, चीनी नीलाम करके होगा किसानों का भुगतान

Mon, 04 Feb 2019 07:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
84 हजार क्विंटल चीनी सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर में गन्ना किसानों का बकाया करीब 24 करोड़ रुपये भुगतान न करने पर सोमवार शाम जिला प्रशासन ने वेव मिल के 84145 चीनी स्टॉक को सील कर दिया। तहसीलदार सदर ने सील चीनी की कीमत 25 करोड़ बताई है। 
विज्ञापन


बता दें कि बकाया भुगतान न करने पर पिछले दिनों शासन स्तर से वेव चीनी मिल के खिलाफ आरसी जारी की थी। इसके बाद भी भुगतान न होने पर जिला प्रशासन कुर्की की कार्रवाई की थी। 

मिल के कार्यालय को भी सील किया गया था। बाद में मिल मालिक समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बाद भी किसानों का भुगतान न किए जाने पर सोमवार को तहसीलदार सदर मलखान सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी अन्य अधिकारियों के साथ मिल में पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने वेव चीनी मिल के गोदाम को सील कर दिया। तहसीलदार सदर ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के आदेश पर मिल के गोदाम में रखी 84 हजार 145 क्विंटल चीनी को सील किया गया है। इस चीनी को प्रशासन 13 फरवरी को नीलाम कर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करेगा। उधर, वेव चीनी मिल के अधिकारी देवराज ने बताया कि जो चीनी सील की गई है, वह करीब 25 करोड़ रुपये की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें