उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणालियों ने पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड को तीखा कर दिया है। दिल्ली- एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में शून्य से नीचे तापमान से जनजीवन चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
पूर्वी और मध्य भारत में बदलाव...
पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में अगले दिनों शीतलहर जारी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 4 दिन में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर में अगले 2 दिन में तापमान गिरने के आसार है।
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और यूपी में शीतलहर
.दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री नीचे बना हुआ है। राजधानी के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पंजाब और हरियाणा में भी शुष्क हवाओं तथा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड में और इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मैदानी राज्यों में अगले दिनों में ठंड और अधिक तेज हो सकती है।