फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: घने कोहरे के आगोश में दिल्ली-एनसीआर, दृश्यता शून्य होने से वाहनों पर लगे ब्रेक; और बढ़ी ठिठुरन

Sat, 04 Jan 2025 07:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात में घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर शून्य हो गई है। 
विज्ञापन
कोहरे का कहर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात ठिठुरन के बीच घना कोहरा भी छाया हुआ है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सड़कों पर थोड़ी सी दूर का कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली के पालम सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य रह गई है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ और इंडिगो ने अस्थायी रूप से प्रस्थान और आगमन रोक दिया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रात 12.05 बजे एक पोस्ट में कहा कि घने कोहरे की वजह से एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।' वहीं, इंडिगो ने रात 1.05 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दृश्यता कम होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान फिलहाल रोक दिए गए हैं।"

एयर इंडिया ने रात 1.16 बजे एक्स पर एक अपडेट में कहा कि घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता से दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान परिचालन प्रभावित हो रहा है। बता दें कि शुक्रवार को हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण 400 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह को भी ज्यादा कोहरा देखने को मिला था। इससे दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इस वजह से विमान और रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की चाल थम गई वही दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की बिगड़ी समय सारणी की वजह से शनिवार को भी ट्रेनों की चाल थमी रहेगी। 

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी का शिकार हुई। रनवे पर दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे अन्य विमानों के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल पर विमानों के इंतजार में परेशान होना पड़ा।

उधर रेलवे ट्रैक पर चलने वाली उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस 4 घंटे से अधिक, विक्रमशिला 3 घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई।

इसी तरह महाकौशल, गोमती, अमृतभारत, हावड़ा राजधानी, सियालदाह राजधानी, वंदे भारत, कैफियात, मगध, कानपुर शताब्दी, भी देरी से चली। उत्तर भारत में चलने वाली ट्रेन के साथ ही दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली लंबी दूरी की ट्रेन भी कोहरे की गिरफ्त में आ रही है। इनमें कर्नाटक एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें