फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: ...और बढ़ेगा सर्दी का सितम, आज भी बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 12 Jan 2025 09:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को हल्की बारिश का अनुमान है। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
Delhi Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शनिवार शाम बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी। इस दौरान तेज हवा चलने से ठंड ने गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में औसत 0.6 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश नजफगढ़ केंद्र में दर्ज की गई। यहां 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, आया नगर में 1.2 मिमी, पालम में एक मिमी, रिज में 0.7 मिमी और लोधी रोड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप नहीं खिली। दोपहर में ही शाम जैसा अंधेरा छा गया। पालम एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात 11:30 बजे से लेकर 2 बजे तक दृश्यता शून्य और सफदरजंग में इस दौरान दृश्यता 50 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। रिज में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड़ में 8.1, पालम में 8.4 और आया नगर में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

आज के लिए येलो अलर्ट जारी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के समय धुंध व मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

कई उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित
कोहरे के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानों में देरी हो रही है। वहीं, भारतीय रेलवे के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति के कारण दिल्ली जाने वाली 25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें