फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली में आज भी हल्की बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग का अनुमान 31 तक रहेगी राहत

Fri, 29 May 2026 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार अब 31 मई तक आंधी व राहत की बारिश होगी। इससे तापमान में 6-7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी से कल देर शाम अचानक मौसम के करवट लेने से हुई बारिश से काफी राहत मिल गई। इस बरिश ने मौसम विभाग की भविष्यवाणी को भी सच साबित कर दिया। संभावना जताई गई है कि 31 तक गर्मी से कुछ राहत रहेगी और पारा 40 से से नीचे ही रहेगा। 

विज्ञापन


दिल्ली के सफरदरजंग मानक केंद्र पर बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 मई के बाद से ही तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा था। 

मौसम विभाग के अनुसार अब 31 मई तक आंधी व राहत की बारिश होगी। इससे तापमान में 6-7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। विभाग ने पहले ही बारिश व आंधी का तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को विभाग ने हल्की बारिश व आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि अगले हफ्ते से तापमान में फिर से इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें